गुरुवार को केले के पेड़ में क्या चढ़ाएं?
अगर आप किस्मत का साथ पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल के साथ गुड़ और चने की दाल जरूर चढ़ाएं। माना जाता है कि यह दोनों चीजें भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं।
इसके साथ ही हल्दी मिला जल केले के पेड़ की जड़ में अर्पित करने से घर में धन-धान्य और खुशहाली का आगमन होता है। यह उपाय सोई हुई किस्मत को जगाने वाला माना जाता है।
पूजा की सही विध
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ (पीले) वस्त्र धारण करें
तांबे या पीतल के लोटे में जल लें
उसमें हल्दी, चने की दाल और गुड़ मिलाएं
केले के पेड़ की जड़ में यह जल अर्पित करें
जल चढ़ाते समय “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें
पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें
क्यों है यह उपाय खास?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह उपाय गुरु ग्रह को मजबूत करता है, जिससे व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलने लगता है। साथ ही, आर्थिक स्थिति में सुधार, करियर में तरक्की और पारिवारिक सुख-शांति के योग बनते हैं।