Chambalkichugli.com

1 मई 2026 का राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन ? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत


नई दिल्ली । आज 1 मई 2026 और शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और मां मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। यह दिन सुख, ऐश्वर्य, प्रेम और भौतिक सुविधाओं को बढ़ाने वाला माना जाता है। साथ ही इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व भी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए सभी 12 राशियों का हाल-

मेष राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पुराने विवाद खत्म होने से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और परिवार में तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि

दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।

मिथुन राशि

मिला-जुला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के मौके मिलेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। निवेश से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। मानसिक चिंता रह सकती है, हालांकि प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। रिश्तों में हल्की नोकझोंक संभव है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। काम में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सेहत का ध्यान रखें और परिवार के साथ समय बिताएं।

सिंह राशि
अवसरों से भरा दिन रहेगा। नए काम की शुरुआत सफल हो सकती है और धन लाभ के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

कन्या राशि

सावधानी से दिन बिताने की जरूरत है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है, लेकिन अंत में स्थिति सामान्य हो जाएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

तुला राशि

उतार-चढ़ाव वाला दिन रह सकता है। आय बढ़ सकती है, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। काम में सुस्ती महसूस हो सकती है। नए कार्य शुरू करने से बचें। रिश्तों में दूरी बनाकर खुद को समझने का समय लें।

वृश्चिक राशि

प्रगति का दिन रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हालांकि परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

धनु राशि

संभलकर रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में तनाव हो सकता है। किसी भी बड़े निवेश से बचें। रिश्तों में बहस से दूरी बनाए रखें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

मकर राशि

काम पर ध्यान केंद्रित करने वाला दिन रहेगा। कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से उन्हें पार कर लेंगे। रिश्तों में छोटी बातों को नजरअंदाज करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कुंभ राशि

मिश्रित परिणाम वाला दिन रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और वाणी में संयम बरतें। परिवार में हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन स्थिति संभल जाएगी। कोई नया व्यक्ति जीवन में आ सकता है।

मीन राशि

खुशियों से भरा दिन रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ और नई डील के संकेत हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *