HIGHLIGHTS :
- हाईवे किनारे 2 किमी तक अवैध रेत डंप
- पुलिस ने 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की
- चालकों के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज
- माताबसैया और बानमौर पुलिस की कार्रवाई
- अवैध खनन पर जिलेभर में सख्ती
MORENA ILLEGA MINING : मुरैना। चंबल क्षेत्र में रेत माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बता दें कि हाईवे के किनारे करीब 2 किलोमीटर तक अवैध रूप से रेत डंप किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अधिकारियों ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
RBI ने 6 माह में भारत में शिफ्ट किया 104 टन सोना…. जानें विदेशी मुद्रा भंडार का हाल
तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
पुलिस ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। इनमें दो ट्रॉली गिट्टी से भरी थीं, जबकि एक में पत्थर फर्शी से लदी हुई थी। जब पुलिस ने चालकों से वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ अवैध खनन व परिवहन का मामला दर्ज किया गया।
आज से इस कोड के बिना नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर…. बुकिंग के नियमों में हुए कई बदलाव
माताबसैया और बानमौर थाना पुलिस की कार्रवाई
माताबसैया थाना पुलिस ने खैरा मेवदा तिराहे से दो स्वराज ट्रैक्टर पकड़े, जिनमें अवैध गिट्टी भरी हुई थी। वहीं बानमौर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा ट्रैक्टर पकड़ा, जिसमें पत्थर फर्शी भरी थी। दोनों मामलों में आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचित किया गया है।
4 साल के उच्च स्तर पर पहुंचा क्रूड…. ईरान युद्ध चरम पर था तब भी इतने नहीं बढ़े थे दाम
अवैध खनन पर सख्ती
एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रेत और पत्थर के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।