Chambalkichugli.com

MORENA SHOP FIRING : जौरा में तीन बदमाशों ने की फायरिंग, बाइक सवारों ने दुकान बंद करने की दी धमकी

Murena Shop Threat Firing

HIGHLIGHTS :

  • बीच बाजार बाइक सवारों ने की फायरिंग
  • दुकानदार को दुकान बंद करने की धमकी
  • घटना से इलाके में दहशत और अफरा-तफरी
  • सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

 

Murena Shop Threat Firing
Murena Shop Threat Firing

MORENA SHOP FIRING : ग्वालियर। मुरैना के जौरा कस्बे में गुरुवार रात तीन बाइक सवार अज्ञात युवकों ने बीच बाजार फायरिंग कर दहशत फैला दी। बता दें कि घटना पगारा रोड स्थित फैजान खान की खराद दुकान के पास हुई। जहां बदमाशों ने पहुंचते ही कट्टे से दो राउंड फायर किए और दुकानदार को दुकान बंद करने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गुजरात के कप्तान ने खोल दिए जीत के तीन गुप्त राज, इस तरह चकनाचूर हुआ विपक्षी टीम का विजय रथ

गोली की आवाज़ से बाजार में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, फैजान खान की दुकान पर सामान्य रूप से काम चल रहा था, तभी अचानक बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और बिना किसी बात के फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बदमाश धमकी देकर तेजी से वहां से भाग निकले, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

MORENA ILLEGA MINING : चंबल में रेत माफिया सक्रिय, हाईवे किनारे अवैध डंपिंग से हड़कं; पतीन आरोपी गिरफ्तार,

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

फायरिंग की यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें आरोपी युवक स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

ईरान के मुद्दे पर US-जर्मनी आमने-सामने….. ट्रंप की चेतावनी के बाद जर्मन विदेश मंत्री का पलटवार

पुलिस ने आपसी विवाद की जताई आशंका

जौरा थाना प्रभारी ओपी रावत ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News