Chambalkichugli.com

DATIYA ENCROACHMENT REMOVED: दतिया में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 बीघा सरकारी जमीन मुक्त

DATIYA ENCROACHMENT REMOVED

HIGHLIGHTS:

  • दतिया में 20 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया
  • अवैध प्लॉटिंग कर जमीन बेचने का मामला सामने आया
  • जेसीबी से दीवारें और घेराबंदी तोड़ी गई
  • राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई
  • अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का सख्त संदेश

 

DATIYA ENCROACHMENT REMOVED: ग्वालियर। दतिया में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भांडेर रोड स्थित नई जेल के पीछे सर्वे नंबर 257 की करीब 20 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। राजस्व, नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया और जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।

Junaid Khan debut: जुनैद और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ ने दी दस्तक, आमिर खान ने फिल्म के किरदार में देखा अपना अक्स

प्लॉट काटकर बेचने का खेल उजागर

जानकारी के मुताबिक, इस जमीन पर पहले सात लोगों ने कब्जा किया और फिर अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचने का काम शुरू कर दिया। साथ ही कुछ लोगों ने यहां मकान निर्माण भी शुरू कर दिया था। जिसके बाद शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

JABALPUR CRUISE ACCIDENT: जबलपुर क्रूज हादसा: पानी में फंसे यात्री को स्थानीय युवक ने जोखिम लेकर बचाया, मानवता की मिसाल कायम

दीवारें और घेराबंदी तोड़ी गई

कार्रवाई के दौरान निर्माणाधीन दीवारों, प्लॉटों की सीमांकन घेराबंदी और अन्य अस्थायी ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी तरह का विरोध या विवाद सामने नहीं आया और कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

CETA agreement: भारत-यूके आर्थिक रिश्तों में मजबूती की नई पहल, सीईटीए बनेगा विकास का मुख्य आधार

अवैध कॉलोनियों पर सख्त संदेश

तहसीलदार ब्रजमोहन आर्य ने बताया कि संबंधित जमीन सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है और जांच के बाद इसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को शहर में बढ़ती अवैध प्लॉटिंग पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में ऐसे मामलों पर और भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News