Chambalkichugli.com

GWALIOR VIRAL VIDEO: सिंधिया के नाम पर करोड़ों का दावा, साइबर सिक्योरिटी पर उठे सवाल

GWALIOR VIRAL VIDEO

HIGHLIGHTS:

  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदिग्ध वीडियो
  • युवक ने सिंधिया के खाते में पैसे भेजने का किया दावा
  • खाते में 18 करोड़ से ज्यादा रकम होने की बात
  • ₹4 ट्रांसफर कर बैलेंस बदलने की बात कही
  • वीडियो की अब तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

 

GWALIOR VIRAL VIDEO:मध्यप्रदेश। ग्वालियर में इन दिनों एक वायरल वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बता दें कि वीडियो में एक अज्ञात युवक मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हुए यह दावा करता नजर आ रहा है कि वह केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैंक अकाउंट में पैसे भेज रहा है। इस दावे के बाद आम लोगों से लेकर राजनीतिक हलकों तक में चर्चा तेज हो गई है।

कानून, धर्म और दंड: क्या आधुनिक व्यवस्था अपनी जड़ों से दूर हो गई है?

खाते में करोड़ों की रकम दिखाने का दावा

वीडियो में युवक कथित तौर पर एक बैंक खाते का विवरण दिखाता है, जिसे वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई का बताता है। उसके मुताबिक, खाते में करीब 18 करोड़ 80 लाख 63 हजार 756 रुपए जमा हैं। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो की सत्यता अभी तक संदिग्ध बनी हुई है।

टॉप पर कायम रहने की जंग, पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में बढ़ेगा रोमांच..

4 रूपए ट्रांसफर कर बदला बैलेंस

वीडियो में युवक ₹4 ट्रांसफर करते हुए यह कहता है कि उसने यह राशि इसलिए भेजी ताकि खाते का अंतिम अंक “760” हो जाए। इस तरह की हरकत ने वीडियो की विश्वसनीयता पर और सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोग इसे तकनीकी छेड़छाड़ या एडिटिंग का नतीजा मान रहे हैं।

महर्षि दयानंद के विचारों से जागा स्वाभिमान, शिक्षा और संगठन ने दिलाई स्वतंत्रता की राह

जांच के बाद ही साफ होगी सच्चाई

अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के वीडियो फर्जी स्क्रीन रिकॉर्डिंग या एडिटिंग के जरिए भी बनाए जा सकते हैं। ऐसे में बिना पुष्टि के किसी भी दावे पर भरोसा करना ठीक नहीं है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *