Bhopal’s Van Vihar: भोपाल। मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और मानव-प्रकृति के सह-अस्तित्व को लेकर एक नई पहल की जा रही है। राजधानी भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 1 से 7 अक्टूबर 2025 तक राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है।
इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व” रखी गई है, जो बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री इस सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
इस दौरान वन विहार को नो-व्हीकल ज़ोन घोषित किया जाएगा, और पर्यटकों के लिए गोल्फ कार्ट एवं साइकिल जैसी ईको-फ्रेंडली सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन गतिविधियों से होगी शुरुआत
वन्यजीव सप्ताह 2025 के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक वन विहार में विविध और रचनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन सात दिनों के दौरान रन फॉर वाइल्डलाइफ, बर्ड वॉचिंग, बटरफ्लाई वॉचिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, युवा संसद, ट्रेजर हंट, फेस पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता और सृजनात्मक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
READ MORE : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 जिलों के कलेक्टर बदले, 24 IAS अधिकारियों का तबादला