Chambalkichugli.com

Sheopur Adivasi Protest: बिजली-पानी की मांग को लेकर श्योपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Sheopur Adivasi Protest

HIGHLIGHTS:

  • बिजली-पानी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
  • आदिवासी ग्रामीणों ने गेट पर बैठकर किया प्रदर्शन
  • पीएम आवास मिलने के बाद भी बस्ती में नहीं बिजली
  • महिलाएं 2 किलोमीटर दूर से ला रहीं पानी
  • प्रशासन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

 

Sheopur Adivasi Protest: मध्यप्रदेश। श्योपुर जिले की कराहल तहसील के मजरा हनुमानखेड़ा के आदिवासी ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की।

पंजाब से अमेरिका पहुंचे परिवार के बेटे ने रचा इतिहास, 176 छात्रों का पूरा एजुकेशन लोन चुकाकर बने मिसाल

पीएम आवास मिले, लेकिन बिजली नहीं

ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान तो बन गए हैं, लेकिन अब तक बिजली के खंभे और डीपी नहीं लगाई गई। बिजली न होने के कारण परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में रोशनी नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

विकास की रफ्तार का मंत्र: MSME सेक्टर को मजबूत ट्रेड स्किल से जोड़ने की जरूरत..

2 किलोमीटर दूर मिल रहा पानी

बस्ती में पेयजल संकट भी लगातार बना हुआ है। महिलाओं को भीषण गर्मी में दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की व्यवस्था नहीं होने से मजदूरी और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। महिलाओं और बच्चों ने प्रशासन को बताया कि पहले फसल कटने के बाद बिजली लाइन विस्तार का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ।

केरल की CM कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार, वेणुगोपाल बन सकते हैं कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव

प्रशासन ने दिया समाधान का आश्वासन

धरने के दौरान ग्रामीणों ने जल्द बिजली और पानी की व्यवस्था शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल किशोर, खन्ना और बचनू आदिवासी सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News