Chambalkichugli.com

MP NEWS: भोपाल में दशहरा पर बदले रहेंगे ट्रैफिक के नियम, शाम 5 से रात 11 बजे तक कई रूट डायवर्ट

MP NEWS

MP NEWS: भोपाल में दशहरा पर्व का आयोजन इस बार भी बड़े स्तर पर किया जाएगा। शहर के 20 से अधिक मैदानों में रावण दहन कार्यक्रम होंगे। इनमें टीटी नगर दशहरा मैदान, बिट्टन मार्केट, कोलार रोड, एमवीएम, गोविंदपुरा, जंबूरी मैदान, बैरागढ़ और सलैया मैदान प्रमुख हैं।

20 से ज्यादा मैदानों में रावण दहन

अशोका गार्डन, कोहेफिजा, गांधी नगर, हाउंसिंग बोर्ड और अयोध्या नगर समेत कई इलाकों में भी शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक रावण दहन के कार्यक्रम होंगे। भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात विभाग ने कई वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।

प्रमुख ट्रैफिक डायवर्जन

टीटी नगर मैदान : वाहन चालक बाणगंगा से रोशनपुरा और प्लेटिनम प्लाजा से जवाहर चौक की ओर जा सकेंगे।

बंजारी मैदान: दानिश हिल्स जाने वाले वाहन सर्वधर्म चौराहा से अमरनाथ कॉलोनी होकर जाएंगे।

बिट्टन मार्केट : यहां पार्किंग रोड पर होगी। इसलिए वाहन चालकों को राजीव गांधी चौराहा आने से बचना चाहिए।

एमवीएम मैदान : वाहन रोशनपुरा, बाणगंगा, खटलापुरा से लिली टॉकीज की ओर जा सकेंगे।

गोविंदपुरा मैदान : चेतक ब्रिज से अवधपुरी जाने वाले वाहन नर्मदा क्लब और कस्तूरबा स्कूल होकर जाएंगे।

बैरागढ़ मैदान : मुख्य सड़क पर ट्रैफिक दबाव रहेगा। भोपाल से सीहोर जाने वाले वाहन लालघाटी, गांधी नगर और खजूरी बायपास मार्ग का उपयोग करेंगे।

विजय रथ यात्रा का रूट

श्रीराम विजय रथ यात्रा बांके बिहारी मंदिर (मारवाड़ी रोड) से शुरू होगी। यह यात्रा चिंतामन चौराहा, यूनानी सफाखाना, घोड़ा नक्कास, नादरा बस स्टैंड, छोला रोड, अग्रवाल धर्मशाला होते हुए छोला दशहरा मैदान पहुंचेगी।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध

2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाओं को छूट दी जाएगी।

READ MORE: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News