Chambalkichugli.com

Shivpuri News: शहर की गंदगी पर सख्त हुआ प्रशासन, सीएमओ ने 19 सफाईकर्मी बर्खास्त किए…

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी। नगर पालिका ने शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ इशांत धाकड़ ने 19 अस्थाई सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं कई स्थायी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। यह कदम प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निरीक्षण के बाद उठाया गया।

हाल ही में प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शिवपुरी शहर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने शहर की गंदगी और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन ने विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया, जहां कई सफाईकर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

जांच रिपोर्ट में सामने आया कि कई सफाईकर्मी एक से छह माह तक ड्यूटी से गायब थे। इसके बाद नगर पालिका ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 अस्थाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। वहीं लापरवाह स्थायी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। (Shivpuri News)

READ MORE : किसानों ने किया चक्काजाम, प्रशासन की समझाइश के बाद खत्म हुआ विरोध…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *