Bhind News : भिंड। खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से भिंड में पहली बार राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें प्रदेशभर से 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता से भिंड में इस खेल के प्रति रुचि और जागरूकता दोनों बढ़ेंगी।
विधायक कुशवाह ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 से अधिक ऑफिशियल्स और टीम मेंबर शामिल होंगे। सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने व भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था न्यू प्रेम गार्डन और सुखदेव मैरिज गार्डन में की गई है।
उन्होंने कहा कि पहले भिंड को कयाकिंग-कैनोइंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स से पहचान मिली थी, और अब हैंडबॉल के जरिए जिले के खिलाड़ी खेल जगत में नई ऊंचाइयां छूएंगे।
विधायक ने बताया कि इस आयोजन में जिला प्रशासन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का पूरा सहयोग लिया जाएगा ताकि प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
READ MORE : देवा पारदी मौत केस में TI संजीत मावई का सरेंडर, CBI ने इंदौर ले जाकर शुरू की पूछताछ