Datia News: दतिया। दतिया-उनाव रोड पर रविवार शाम 7 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना राजपुर गांव के पास हुई। मृतक बलबहादुर जाटव (35) पुत्र लाडले जाटव घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना घटी।
पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बलभहादुर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
बलभहादुर विवाहित थे और दो बच्चों के पिता थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है (Datia News)।
READ MORE : बिहार में चुनावी महौल तैयार, आज चुनाव आयोग करेगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान