Bhopal News: भोपाल के परवलिया सड़क इलाके में सोमवार सुबह गौ मांस से भरी एक कार पकड़ी गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर की सूचना पर कार को घेर लिया, लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला (Bhopal News)
एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि यह घटना विधि ढाबे से रंगला पंजाब ढाबे की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
बता दें पुलिस ने कार से गाय की मुंडी, पांव, खाल और लगभग एक क्विंटल से अधिक मांस बरामद किया। फिलहाल, यह जांच की जा रही है कि वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है। आरोपी चालक की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन कर रही है। वहीं उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
READ MORE: श्योपुर पराली प्रबंधन में सख्ती, सैटेलाइट और प्रोटेक्शन फोर्स से होगी निगरानी