Gwalior News: ग्वालियर, जिसे ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ का दर्जा महान संगीतकार तानसेन के कारण मिला, आज उसी तानसेन की प्रतिमा बदहाली का शिकार है। उनकी जन्मस्थली पर लगी प्रतिमा के चेहरे और कानों के कुंडल को शरारती तत्वों ने तार से बांध दिया। यह वीडियो सामने आने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस विधायक ने इसे संस्कृति और विरासत का अपमान बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो वायरल
अकबर के नवरत्नों में शामिल और विश्व विख्यात संगीत सम्राट तानसेन आज अपनी जन्मस्थली में उपेक्षा का शिकार हैं। ग्वालियर के बेहट चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा की टूटी छतरी, क्षतिग्रस्त तंबूरा और चेहरे व कानों के कुंडल को तारों से बांध दिया गया है। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
READ MORE: 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार