Test Record: भारतीय क्रिकेट में कप्तानों की भूमिका हमेशा अहम रही है। टेस्ट क्रिकेट जैसे लंबे फॉर्मेट में कप्तान की सोच और धैर्य टीम की जीत में बड़ा फर्क लाते हैं। ऐसे कई कप्तान हुए हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आइए इस लेख में जानते हैं उन भारतीय कप्तानों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों (Test Record) में टीम की कमान संभाली।
1. विराट कोहली (Virat Kohli )
विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने 2014 से 2022 तक 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिनमें भारत ने 40 मुकाबले जीते। उनका जीत प्रतिशत 58.82% रहा। यह किसी भी भारतीय कप्तान के लिए अब तक का सबसे बेहतर रिकॉर्ड है।
2. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni )
एमएस धोनी ने 2008 से 2014 के बीच 60 टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई की। उनकी कप्तानी में टीम ने 27 मैच जीते। वहीं 2009 में पहली बार भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनाया।
READ MORE : 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार
3. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly )
सौरव गांगुली ने 2000 से 2005 के बीच 49 टेस्ट मैचों (Test Record) में कप्तानी की। उन्होंने 21 मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई। बता दें मैच फिक्सिंग विवाद के बाद टीम को फिर से मजबूत बनाया।
4. मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin )
अजहरुद्दीन ने 1990 से 1999 के बीच 47 टेस्ट मैचों (Test Record) में कप्तानी की। उनकी अगुवाई में भारत ने 14 मैच जीते। अजहर के दौर में भारत ने घरेलू मैदान पर कई शानदार जीतें दर्ज कीं। इसके साथ ही वे 90 के दशक के भरोसेमंद कप्तान माने गए हैं ।
5. सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar )
सुनील गावस्कर ने 1976 से 1985 के बीच 47 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। उन्होंने 9 मैच जीते और 30 ड्रॉ रहे।
READ MORE : रजत पाटीदार बने मध्यप्रदेश रणजी टीम के कप्तान, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट….