folk singer Maithili Thakur: जबलपुर। लोक गायिकी से लाखों दिलों में जगह बना चुकीं मैथिली ठाकुर अब राजनीति में कदम रख सकती हैं। खबर है कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) भी लड़ सकती हैं। बता दें उन्होंने हाल ही में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
मैथिली ठाकुर BJP से लड़ेंगी Bihar Assembly Elections?
मैथिली ठाकुर जबलपुर के भेड़ाघाट में आयोजित नर्मदा महोत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने पहली बार चुनाव को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा ”अगर चुनाव लड़ने का मौका मिलता है तो मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात होगी। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से मेरे नाम को लेकर चर्चा हो रही है, उससे लगता है कि कुछ नया होने वाला है।”
READ MORE: भोपाल में गौ मांस तस्करी का पर्दाफाश, कार चालक मौके से फरार…
नर्मदा महोत्सव में खुलकर बोलीं मैथिली ठाकुर
जानकारी के मुताबिक मैथिली ठाकुर ने हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी।
मैथिली ठाकुर का कहना है कि अगर वे राजनीति में आती हैं, तो उनका मकसद लोगों की मदद करना होगा। उन्होंने कहा, “मैं हर काम ईमानदारी से करती हूं। राजनीति में आने का उद्देश्य भी यही रहेगा कि मैं समाज के हर वर्ग से जुड़कर कुछ बेहतर कर सकूं।”
READ MORE: संगीत की नगरी में तानसेन की मूर्ति अपमानित, चेहरे और कुंडल पर बांधा गया तार..