Chambalkichugli.com

Sarkari Naukari: MP युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Sarkari Naukari

Sarkari Naukari : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आठ साल बाद कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक (ASI) पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह अवसर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे आकांशी युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

472 पदों पर सुनहरा अवसर

मध्य प्रदेश में ASI (Assistant Sub-Inspector) पदों पर भर्ती का इंतजार अब खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) ने कुल 472 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें 132 पद महिला उम्मीदवारों के लिए जिला बल में आरक्षित हैं, जबकि विशेष सशस्त्र बलों के 340 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि (Sarkari Naukari)

एएसआई भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में बदलाव करने की आवश्यकता है, उनके लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। आवेदकों को निवास प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। जो उम्मीदवार संबंधित राज्य के नहीं हैं, उन्हें सामान्य उम्मीदवार माना जाएगा । उनकी अधिकतम आयु 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार किसी भी आरक्षण का लाभ नहीं ले पाएंगे।

एएसआई भर्ती के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष, जबकि महिलाओं, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

READ MORE : 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार

 चार चरणों में होगी परीक्षा आयोजित

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 10 बार और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 3 बार बुलाया जाएगा। शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद में भाग लेना होगा। व्यक्तिगत साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।

READ MORE : बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *