Chambalkichugli.com

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में भयावह वारदात, बोर में मिले मांस के टुकड़े

MP Crime News

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल इस समय एक के बाद एक सनसनीखेज़ अपराधों की गिरफ़्त में है। मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला हो या बोरे में मिली लाश, हर वारदात सवाल खड़ा कर रही है। इन सब के बीच बोरे में लाश मिलने के मामले को अब ‘सीरियल किलर'(Serial Killer)  की आशंका से जोड़ा जा रहा है। सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि एक खाली प्लॉट में पानी के भीतर मानव मांस के टुकड़े और तैरता हुआ मानव पैर मिला है।

7 अक्टूबर की शाम एक खौफनाक घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। 8 अक्टूबर की सुबह पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची, जहां मानव लाश मिली थी। इस क्षेत्र में कई लोग रहते हैं ।

बोर में मिले मांस के टुकड़े (Bhopal Crime )

लाश के टुकड़ों से भरे बोरे को सबसे पहले कुछ बच्चों ने देखा, जिन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी। सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह लाश किसी महिला की होने की संभावना जताई जा रही है। मांस के टुकड़ों और हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

जहां लाश मिली, उस खाली प्लॉट में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ था। पुलिस ने बोरे को पानी से बाहर निकालने के लिए मोटर का इस्तेमाल किया। पानी निकालने के बाद प्लॉट से महिला के कपड़े और कुछ हड्डियां भी बरामद हुई हैं।

READ MORE: MODI SARKAR की बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश के 8 जिलों को होगा सीधा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News