Beef Smuggling : मध्यप्रदेश। राजधानी के परवलिया सड़क क्षेत्र में गोमांस की तस्करी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर की गई, जिन्होंने सोमवार सुबह एक संदिग्ध वाहन को रोका था। वाहन से गाय का सिर, खाल, पैर और एक क्विंटल से अधिक मांस बरामद हुआ। हालाँकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया था।
गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम :
शाहिद नूर मंसूरी (31) – शाहजहानाबाद निवासी
दानिश कुरैशी (22) – जहाँगीराबाद निवासी
काशिफ उर्फ समीरुद्दीन (35) – कोतवाली क्षेत्र निवासी
अहद नूर (33)- जिंसी बैंक कॉलोनी निवासी
फरहानुद्दीन (23)- अफजल कॉलोनी निवासी
मुबीन अली (20) – सीहोर निवासी
पुलिस ने मौके से एक कार जब्त की, जिसमें से गाय का सिर, पैर, खाल और एक क्विंटल से अधिक गोमांस बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में यह वाहन अवैध मांस तस्करी में प्रयुक्त पाया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस अब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। गोमांस की इस खेप के स्रोत व गंतव्य की भी जांच की जा रही है।
READ MORE : चंदेरी में बुजुर्ग के खेत से गांजे के 186 पौधे जब्त, 79 वर्षीय मालिक गिरफ्तार