Chambalkichugli.com

MP Cough Syrup Scandal: क्या पीड़ित परिवारों से मिलने छिंदवाड़ा जाएंगे Rahul Gandhi?

MP Cough Syrup Scandal

MP Cough Syrup Scandal: छिंदवाड़ा। जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक इस त्रासदी में 20 मासूम बच्चों की जान जा चुकी है, जिनमें से 17 मौतें सिर्फ छिंदवाड़ा में हुई हैं। बीते 24 घंटे में 3 बच्चों की मौत के बाद हालात संवेदनशील हो गए हैं।

कांग्रेस इस पूरे प्रकरण में सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है। वहीं राज्य सरकार ने जांच के आदेश देते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

क्या छिंदवाड़ा आएंगे Rahul Gandhi?

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस संवेदनशील मुद्दे पर छिंदवाड़ा दौरे की योजना बना रहे हैं। फिलहाल वे विदेश दौरे पर हैं, लेकिन AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) ने मध्यप्रदेश कांग्रेस से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

विदेश से लौटते ही राहुल गांधी पहले रायबरेली जाएंगे, जहां दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद उनके छिंदवाड़ा आने की संभावना जताई जा रही है।

मध्यप्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बयान दिया है कि डॉक्टरों को ऐसे समय पर हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने जनता से संयम बरतने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE : बैन गोमांस तस्करी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News