Datia News: दतिया जिले के सर्वोदय स्कूल के प्रिंसिपल पर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। फिर कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 सितंबर की है। सुबह लगभग 11 बजे छात्रा स्कूल के ग्राउंड में मौजूद थी, तभी स्कूल के प्रिंसिपल किशुनलाल कुशवाहा वहां पहुंचे । अभद्र भाषा में बातें करते हुए बोले – “तुम सबको टाइम देती हो, कभी मुझे भी दिया करो। जब हम बुलाएं तो हमारे पास आया करो।” इतना कहकर उन्होंने छात्रा के कंधे पर गलत नीयत से हाथ रख दिया।
डर के कारण नहीं बताई बात
घटना के समय छात्रा डर गई। किसी को कुछ नहीं बताया। वहीं 8 अक्टूबर को उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद वे उसे लेकर कोतवाली थाना पहुंचे।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
घटना सामने आने के बाद सर्वोदय स्कूल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। समाज में ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
READ MORE: 20 या 21 अक्टूबर? इस बार दीपावली की तारीख को लेकर मचा घमासान, जानिए क्या बोले काशी के पंडित…