Lokayukta Raid: लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के पूर्व पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के खिलाफ बड़ी छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई पूर्व आरटीओ आरक्षक के खिलाफ हुई हालिया रेड के बाद लोकायुक्त द्वारा दूसरी बड़ी जांच मानी जा रही है।
लोकायुक्त की टीम जीपी मेहरा (GP Mehra) के मणिपुरम स्थित आवास समेत अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई गाड़ियों से अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
आखिर क्या हैं आरोप ? (Lokayukta Raid)
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार मेहरा पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार किया। अवैध संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में लोकायुक्त ने जांच के लिए अपनी टीम भेजी है।
लोकायुक्त की ओर से छापेमारी के दौरान कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि यह मामला पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma) के भ्रष्टाचार के मामले से भी बड़ा हो सकता है।
READ MORE : ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी सुनवाई