Chambalkichugli.com

Mahakaleshwar Temple : एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…

Mahakaleshwar Temple

Mahakaleshwar Temple: उज्जैन। एशिया कप में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ( Suryakumar Yadav ) रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सूर्यकुमार ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी संग भगवान महाकाल के दर्शन किए। साथ ही संध्या आरती में भाग लिया। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए।

मंदिर परिसर में सूर्यकुमार यादव के दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्रिकेट फैंस उमड़ पड़े। कई लोगों ने मोबाइल से उनके दर्शन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

एशिया कप में चमके कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav)

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में यूएई में खेले गए एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तीन बार मात दी। एक भी मैच गंवाए बिना चैंपियन बनी।

सूर्यकुमार यादव अपनी देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने एशिया कप की पूरी फीस भारतीय सेना को डोनेट की थी।

फॉर्म को लेकर चिंता (Suryakumar Yadav)

हालांकि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की बल्लेबाजी फॉर्म चिंता बनी हुई है। पिछले 10 पारियों में वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि विश्व कप 2026 से पहले सूर्या अपनी पुरानी लय वापस हासिल करेंगे।

READ MORE : अंबेडकर प्रतिमा विवाद ने बढ़ाया तनाव, ग्वालियर में धारा 163 लागू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *