HIGHLIGHTS:
- गड्ढे में गिरकर घायल हुए पूर्व पार्षद दिलीप राठौर
- सड़क पर बैठकर किया प्रतीकात्मक हवन
- प्रशासन पर शिकायतें नजरअंदाज करने का आरोप
- आठ दिन तक अलग-अलग जगहों पर चलेगा अभियान
- निगम कमिश्नर बोले- ठेकेदार से कराया जाएगा सुधार
MORENA HAWAN PROTEST: मुरैना। जिले की एक सड़क पर अचानक हवन कुंड सजा, मंत्रोच्चार शुरू हुआ और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग सोचने लगे कि आखिर सड़क के बीचों-बीच यह पूजा क्यों हो रही है। लेकिन जैसे-जैसे मामला सामने आया, हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, यह कोई धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि टूटी सड़कों और गड्ढों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन था, जिसे बहुजन समाज पार्टी के पूर्व पार्षद दिलीप राठौर ने शुरू किया।
भीषण गर्मी से सतना में हालात गंभीर, दोपहर में घर से न निकलने की सलाह
कई बार सड़क ठीक करने की मांग
दिलीप राठौर का आरोप है कि उन्होंने अंबाह बाईपास, टच रोड और बालाजी गार्डन रोड के गड्ढों को लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत की। लेकिन हर बार यही जवाब मिला कि सड़क पूरी तरह ठीक है। इसी बीच 1 मई को बालाजी मैरिज गार्डन के पास उनकी बाइक गड्ढे में फिसल गई और उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया जिसके बाद उनका गुस्सा सड़क पर उतर आया।
सतना में लूटकांड का खुलासा: हमला कर 8 हजार रुपए लूटने वाला आरोपी पकड़ा गया
अगर सड़क ठीक है तो एक्सीडेंट क्यों
पूरी घटना के बाद पूर्व पार्षद ने विरोध का ऐसा तरीका चुना, जिसने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया। सड़क पर हवन करते हुए उन्होंने कहा कि शायद इन रास्तों पर दुर्घटनाओं का साया मंडरा रहा है, क्योंकि अगर सड़कें सच में ठीक हैं तो हादसे क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक शुद्धिकरण अभियान है, ताकि प्रशासन जागे और लोगों को सुरक्षित सड़क मिल सके। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि यह हवन अभियान लगातार आठ दिनों तक शहर के अलग-अलग इलाकों में चलेगा।
संदिग्ध फूड पॉइजनिंग: एक मौत और तीन लोग बीमार, जांच में जुटा प्रशासन
प्रशासन जागेगा या अगला हादसा होने का इंतजार करेगा?
वहीं नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र सिंह धाकरे ने कहा है कि सड़कों की मरम्मत संबंधित ठेकेदार से कराई जाएगी और जल्द सुधार कार्य शुरू होगा। लेकिन शहर में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह अनोखा विरोध प्रशासन को जगाने के लिए काफी होगा, या फिर लोगों को अगली बारिश और अगले हादसे का इंतजार करना पड़ेगा।