HIGHLIGHTS:
- दंदरौआ धाम में रेलिंग लगाने को लेकर विवाद
- देर रात तक मंदिर परिसर के बाहर प्रदर्शन
- पुजारी रामबरन महाराज को धमकी मिलने का दावा
- प्रदर्शनकारियों ने रोजगार प्रभावित होने की आशंका जताई
- प्रशासन बोला- श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है रेलिंग

BHIND DR. HANUMAN TEMPLE: भिंड। दंदरौआ धाम में गुरुवार रात माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया जहां मंदिर परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बता दें कि खूब नारेबाजी हुई जिसके बाद पुलिस-प्रशासन को देर रात तक मोर्चा संभालना पड़ा। लोगों को कहना है कि मंदिर के गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 पर लगाई जा रही रेलिंग की वजह से ये पूरा विवाद हुआ। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए उठाया जा रहा है, लेकिन विरोध करने वाले लोग इसे गरीब दुकानदारों के खिलाफ बता रहे हैं।
भीषण गर्मी में खुले मैदान में भड़की आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
मंगलवार-शनिवार उमड़ती है लाखों की भीड़
प्रसिद्ध डॉ. हनुमान मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं, बढ़ती भीड़ की वजह से कई बार काफी परेशानियां भी होती है। जिसको लेकर मंदिर प्रबंधन और प्रशासन का कहना है कि रेलिंग लगने से श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित होगी और हादसों की संभावना कम होगी।
MP सरकार के नए ट्रांसफर नियम लागू, कर्मचारियों के लिए अहम अपडेट
दुकोनदारों को हटाने की साजिश
विरोध कर रहे लोगों को कहना है कि रेलिंग लगाने के पीछे छोटे दुकानदारों और प्रसाद विक्रेताओं को हटाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि वर्षों से कई गरीब परिवार मंदिर परिसर के बाहर छोटी दुकानें लगाकर अपना घर चला रहे हैं। साथ ही लोगों का दावा है कि रेलिंग लगने के बाद उनकी दुकानें प्रभावित होंगी और रोजगार पर संकट आ जाएगा, यही वजह है कि विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।
विधायक अरुण भीमावद ने किया गौशाला का शिलान्यास, परिसर में बनेगा तालाब
अब विवाद के बिच पुजारी को मिली धमकी
इसी बीच विवाद ने नया मोड़ तब ले लिया जब मंदिर के पुजारी रामबरन महाराज ने धमकी मिलने का दावा किया। उन्होंने बताया कि रात में कुछ लोगों ने फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और डराने की कोशिश भी की। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मामले पर एसडीओपी संजय कोच्छा ने कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।