Chambalkichugli.com

NEWSLY MARRIED DIED: शादी के 25 दिन बाद नई नवेली दुलहन ने दी जान, दो दिन बाद पति ने लगायी फांसी

GWALIOR NEWS

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में नवविवाहित दुल्हन ने मायके में लगाई फांसी
  • पत्नी की मौत के दो दिन बाद पति ने भी दी जान
  • शादी के 25 दिनों में सिर्फ 5 दिन साथ रहे थे दोनों
  • पुलिस को दोनों घटनास्थलों से नहीं मिला सुसाइड नोट
  • मोबाइल चैट और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

 

NEWSLY MARRIED DIED: मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है जहां शादी के महज 25 दिन बाद एक नवविवाहित जोड़े की जिंदगी खत्म हो गई। पहले नई नवेली दुल्हन ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी, फिर पत्नी की मौत के दो दिन बाद पति ने भी घर के बाथरूम में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

 

DEAD BODIES TO POSTMORTEM
DEAD BODIES TO POSTMORTEM

शादी के बाद खुश थी मेघा

परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद मेघा खुश थी। 25 अप्रेल को दोनों की शादी हुई 26 अप्रैल को वह ससुराल पहुंची और 1 मई को मायके वापस चली गयी। बताया जा रहा है कि शादी के 25 दिनों में दोनों सिर्फ 5 दिन ही साथ रह पाए थे। शादी धूमधाम से हुई थी और मेघा के पिता गुरुवीर सिंह ने बेटी की शादी में काफी खर्च भी किया था।

कंगना रनौत के मंगलसूत्र लुक ने मचाई हलचल, अभिनेत्री बोलीं- “मैं चुपचाप शादी नहीं करूंगी”

दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली मेघा

20 मई की सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच मेघा के पिता किसी रिश्तेदार की गमी में गए हुए थे। घर में मेघा और उसकी मां अकेले थे। इसी दौरान मां जब दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचीं, तो मेघा दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद मुरार पुलिस मौके पर पहुंची और 20 मई को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दो दिन बाद मिला पति का शव

मेघा की मौत के दो दिन बाद 22 मई की सुबह करीब 8 बजे उसके पति सिद्धार्थ कांदिल का शव भी घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। सिद्धार्थ पेशे से ठेकेदार था और पत्नी की मौत के बाद से मानसिक तनाव में बताया जा रहा था। सुबह जब परिवार ने उसे कमरे में नहीं देखा, तो तलाश शुरू हुई। बाथरूम का दरवाज़ा अंदर से बंद था जिसके बाद दरवाजा तोड़कर सिद्धार्थ का शव बहार निकला गया।

कश्मीर में पोस्टर वार से गरमाई राजनीति, फारूक अब्दुल्ला ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस जांच में जुटी

फ़िलहाल मुरार और गोला का मंदिर थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। किसी भी घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप चैट की जांच करेगी। फॉरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थलों से सबूत जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले दोनों ने आखिरी बार किससे बात की थी।

POLICE INVESTIGATION
POLICE INVESTIGATION

रिश्ते में विवाद या कोई और वजह?

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। दोनों परिवार फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। जांच अधिकारी का कहना है कि डिजिटल रिकॉर्ड और परिवार के बयान के आधार पर मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *