Chambalkichugli.com

Ladli Behna Yojana: दिवाली के बाद फिर खुश होंगी MP की लाड़ली बहनें, भाई दूज पर मिलेगा ये तोहफा…

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : भोपाल। मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए दिवाली के बाद खुशखबरी आने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की एक और किस्त ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में महिलाओं के खातों में दो बार पैसे पहुंचेंगे ।

दिवाली के बाद मिलेगा गिफ्ट

हाल ही में महिलाओं के खातों में 29वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अब पुष्टि की है कि भाई दूज के मौके पर 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस तरह कुल राशि 1500 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

सीएम मोहन यादव ने निभाया वादा

12 अक्टूबर को श्योपुर से सीएम मोहन यादव ने 12.6 करोड़ महिलाओं के खातों में 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि भाई दूज से ही हर लाभार्थी को 1500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि यह राशि आगे चलकर और बढ़ाई जाए ताकि बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।

अगस्त में भी मिला था बोनस

अगस्त महीने में भी महिलाओं को 1500 रुपये मिले थे, जिसमें 1250 रुपये बेस अमाउंट और 250 रुपये राखी गिफ्ट शामिल थे। मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि 2028 तक योजना की राशि 3000 रुपये प्रति माह तक पहुंचा दी जाएगी।

विकास कार्यों के साथ जारी हुई 29वीं किस्त

श्योपुर से जारी 29वीं किस्त के दौरान सीएम ने 98.87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया।

READ MORE: बालाघाट में चावल में मिलाया जा रहा खतरनाक केमिकल, स्वाद बढ़ाने के नाम पर चल रहा बड़ा खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *