HIGHLIGHTS:
- कई इलाकों में हफ्तों से नहीं आया पानी
- टैंकर पहुंचते ही लोगों में झगड़े की नौबत
- महिलाओं के बीच पानी को लेकर विवाद
- नगर निगम के दावों पर उठे सवाल
- भीषण गर्मी में बढ़ा जल संकट

GWALIOR WATER CRISES: ग्वालियर। भीषण गर्मी के बिच ग्वालियर में जल संकट बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि शहर के कई इलाकों में हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं, टैंकर पहुंचते ही लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर दौड़ पड़ते हैं। कई जगहों पर पानी भरने को लेकर धक्का-मुक्की और विवाद जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं, लोगों का कहना है कि बूंद-बूंद पानी के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
मेमोरियल डे 2026: शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अमेरिका का राष्ट्रीय दिवस
नगर निगम का कहना सप्लाई भरपूर
जमीनी हकीकत के सामने नगर निगम के दावें फीके पड़ते जा रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि ग्वालियर की करीब 15 लाख आबादी के लिए रोजाना लगभग 10 एमसीएफटी पानी की जरूरत है, जबकि तिघरा डैम से करीब 12 एमसीएफटी पानी फिल्टर प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में पानी की भारी कमी बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि कागजों में सप्लाई पूरी दिखाई जा रही है, लेकिन हकीकत में कई घरों तक हफ्तों से पानी नहीं पहुंचा।
किस राशि को सताती है सबसे ज्यादा गर्मी? जानिए अपना तत्व, शरीर पर असर और राहत के ज्योतिषीय उपाय
इन इलाकों में सबसे ज्यादा संकट
शिंदे की छावनी, घोसीपुरा, सिंधिया नगर, जागृति नगर, गोल पहाड़िया, लक्ष्मीगंज, हनुमान घाटी, क्रेशर कॉलोनी, टावर कॉलोनी, किलागेट और गिरवाई सहित कई इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। यहां लोग पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हो चुके हैं। कई बार टैंकरों में पानी कम पड़ जाता है, जिससे लोगों को खाली बर्तन लेकर लौटना पड़ता है।
शिव भक्ति का विशेष दिन, जानें सोमवार व्रत की पूजा विधि और महत्व
पानी के इंतजार में ठप हो रहा कामकाज
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के इंतजार में उनका पूरा दिन खराब हो जाता है। दिहाड़ी मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे, वहीं महिलाओं को घर के काम छोड़कर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी और लगातार बिगड़ते हालातों के बीच अब लोगों को डर सताने लगा है कि आने वाले दिनों में जल संकट और ज्यादा गंभीर हो सकता है।