Chambalkichugli.com

MP BJP CAMPAING: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, MP में सांसद-विधायकों के 5 से 21 जून तक विशेष कार्यक्रम; जाने कौन कौन से प्रोग्राम

MP BJP Campaign June

HIGHLIGHTS:

  • हर जिले में 500 ओपिनियन मेकर्स से संपर्क करेगी BJP
  • 5 जून से 21 जून तक चलेगा विशेष अभियान
  • सांसद-विधायक जनता के बीच पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत होगा पौधरोपण
  • योग दिवस पर अभियान का होगा समापन

 

MP BJP CAMPAING: मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर मध्य प्रदेश भाजपा बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के नाम से चलने वाले इस अभियान के तहत 5 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे बीजेपी का फोकस इस बार खास तौर पर समाज के प्रभावशाली लोगों यानी ओपिनियन मेकर्स तक पहुंचने पर रहेगा।

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65, उज्जैन में डीजल ₹100 के पार-आम जनता पर महंगाई का दबाव बढ़ा

हर जिले में 500 ओपिनियन मेकर्स

भाजपा ने तय किया है कि हर जिले में कम से कम 500 प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और समाज के प्रभावशाली लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। सांसद अपनी लोकसभा की हर विधानसभा में और विधायक अपने क्षेत्र के हर मंडल में समय बिताकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे। पार्टी नेताओं को घर-घर और समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है।

पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, बेंगलुरु में विस्फोटक मिलने के बाद प्रशासन का बड़ा कदम

कौन कौन से कार्यक्रम होंगे

अभियान के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संगठनों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक कचरा हटाने की मुहिम और ‘प्रगति पथ यात्रा’ जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में योग कार्यक्रमों और प्रशिक्षण शिविरों के साथ अभियान का समापन होगा।

इंदौर में पानी संकट चरम पर: चेतावनी के बावजूद लोग पी रहे हैं हैंडपंप का पानी

व्यापारी सम्मेलन और प्राकृतिक खेती पर फोकस

15 से 18 जून के बीच हर जिले में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, इसमें लाभार्थियों के अनुभव, वॉक्स पॉप वीडियो और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी होंगी। वहीं प्रबुद्धजन और व्यापारियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 19 और 20 जून को किसानों के लिए प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं रखी जाएंगी, जहां विशेषज्ञ आधुनिक और जैविक खेती के तरीकों की जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News