HIGHLIGHTS:
- गर्लफ्रेंड की जिद पूरी करने यूपी से दतिया पहुंचा युवक
- कलेक्टर से मिलने से पहले कलेक्ट्रेट में हुआ बेहोश
- तीन दिन तक होटल में रुककर करता रहा इंतजार
- इलाज के दौरान युवक ने सुनाई पूरी कहानी
- कलेक्टर बोले- युवक से जरूर करेंगे मुलाकात
VIRAL COUPLE: दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे देख कर लोग हैरान है। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक युवक सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की जिद पूरी करने के लिए दतिया कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़ेेा से मिलने पहुंच गया। लोकिन कलेक्टर से मिलने के पहले ही गर्मी और थकान के कारण उसकी तबियत खराब हो गई, जिसके चलते परिसर में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
पन्ना में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, कई वाहन चकनाचूर; बिजली के खंभे टूटने से सप्लाई ठप
गर्लफ्रेंड ने बोला कलेक्टर से मिलकर दिखाओ
26 वर्षीय राजकुमार यूपी के चंदौली का रहने वाला है, राजकुमार का कहना है कि वह पेशे से टैक्सी ड्राइवर है और सोशल मीडिया पर कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े के काम और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित है। उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे कहा था कि अगर वह सच में उसे चाहता है तो एक बार दतिया जाकर कलेक्टर से मिलकर दिखाए। इसी जिद को पूरा करने के लिए वह यूपी से दतिया चला आया।
छतरपुर में XUV से हो रही थी शराब तस्करी, जंगल में 369 लीटर देशी शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
शनिवार को अवकाश के कारण नहीं हुई मुलाकात
राजकुमार ने बताया कि वह शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा था, लेकिन छुट्टी होने की वजह से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। इसकी वजह से रविवार को भी उसे होटल में रुकना पड़ा, फिर सोमवार को वह दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचा गया। लेकिन तेज गर्मी और कमजोरी के कारण अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
जल संरक्षण अभियान में शामिल हुए मंत्री-कलेक्टर, तालाब सफाई में लिया हिस्सा
होटल का किराया देने तक के पैसे नहीं बचे
युवक ने बताया कि आने-जाने और होटल में रुकने के दौरान उसके सारे पैसे खत्म हो गए। हालत यह हो गई कि उसके पास होटल का किराया देने तक के पैसे नहीं बचे। उसने अपने परिचितों से मदद मांगी है। वहीं कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े ने कहा कि उन्हें युवक के बारे में जानकारी मिली है और वे उससे मुलाकात करेंगे। जरूरत पड़ी तो अस्पताल जाकर भी हालचाल लेंगे।