HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म
- ताऊ ने ही कियी मासूम से रेप
- बदनामी के डर से 12 दिन तक छिपाई बात
- पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
- पुलिस ने ताऊ को किया गिरफ्तार
UNCLE RAPED GIRL CHILD: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के झांसी रोड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 11 साल की मासूम बच्ची को उसके सगे ताऊ ने बिजली गुल होने का फायदा उठाकर कमरे में खींच लिया। आरोपी ने मासूम के मुंह में रूमाल ठूंस दिया, हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी।
भाई के जन्मदिन पर आई बच्ची
पीड़िता बचपन से नाना-नानी के पास रहती थी, और छोटे भाई के जन्मदिन पर माता-पिता के घर आई थी। गर्मी के कारण पूरा परिवार बाहर बैठा था, जिसके बाद मां ने बेटी को अंदर सो रहे भाई को जगाने भेजा तभी ताऊ ने अंधेरे में उसे पकड़ लिया। भाई बाहर आ गया लेकिन बच्ची वापस नहीं लौटी।
नागौद में बिजली चोरी से हड़कंप: बदमाश काट ले गए हाईटेंशन लाइन के तार, ग्रामीण इलाकों की सप्लाई ठप
12 दिन तक दबाया गया मामला
घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची रोती हुई मां के पास आई और पूरी बात बताई। लेकिन परिवार में बदनामी और ससुराल पक्ष के दबाव के चलते 12 दिन तक मामला थाने नहीं पहुंचाया। बच्ची को वापस ननिहाल भेज दिया गया। इसके बाद 25 मई को पेट में तेज दर्द होने पर जब डॉक्टरों ने अंदरूनी चोट की आशंका जताई तब मां थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
कलेक्ट्रेट में हंगामा: रामचरितमानस जलाने की कोशिश के बाद आत्मदाह का प्रयास, युवक हिरासत में
पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार
झांसी रोड पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी ताऊ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बलात्कार व जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। साथ ही विशेष टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।