IND vs AUS: एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया दौरे ने भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए बुरा सपना तैयार कर दिया है। पर्थ के बाद अब अपने पसंदीदा ग्राउंड एडिलेड में भी कोहली बिना खाता खोले आउट हुए। चौथी गेंद पर उनका विकेट गिर गया। यह उनके 17 साल के वनडे करियर में पहला मौका है जब उन्होंने लगातार दो वनडे मैचों में शून्य पर आउट होना अनुभव किया।
पवेलियन लौटते समय कोहली (Virat Kohli) के चेहरे पर निराशा साफ़ नजर आई। स्टैंड्स में बैठे भारतीय फैंस ने अपनी सीट से खड़े होकर उनकी सराहना की। हाथों में दस्ताने थामे विराट ने जिस अंदाज में फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। क्रिकेट विशेषज्ञ मान रहे हैं कि 25 अक्टूबर को सिडनी में होने वाला तीसरा वनडे विराट का अंतिम मैच और करियर का रिटायरमेंट मैच हो सकता है।
VIRAT KOHLI GONE FOR HIS SECOND DUCK OF THE SERIES!#AUSvIND | #PlayoftheDay | @BKTtires pic.twitter.com/jqIdvMeX9T
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 23, 2025
मैच की घटनाओं पर नजर डालें तो, सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज़ गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने विराट को आउट कर दिया। उन्होंने बैकफुट से मिड-विकेट की ओर फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर नहीं लगी और पैड्स को जा लगी। अंपायर ने एलबीडबल्यू के लिए उंगली उठाई। विराट ने रोहित से बात की, लेकिन रिव्यू का उपयोग नहीं किया और सीधे पवेलियन की तरफ लौट गए। इस तरह भारत ने 17 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया।
क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ अब चर्चा कर रहे हैं कि क्या विराट कोहली का यह दौरा उनके वनडे करियर का आखिरी अध्याय साबित होगा।