Chambalkichugli.com

BHIND EID CELEBRATION: भिंड में अमन-चैन और भाईचारे की दुआओं के साथ मनाई गई बकरीद

EID CELEBRATION

HIGHLIGHTS:

  • भिंड में धूमधाम से मनाई गई बकरीद
  • ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई नमाज
  • अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
  • कुर्बानी देकर जरूरतमंदों में बांटी खुशियां
  • सुरक्षा व्यवस्था रही पूरी तरह चाक-चौबंद

 

BHIND EID CELEBRATION:मध्यप्रदेश। भिंड में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। बता दें कि शहर के सदर बाजार के पास ईदगाह सहित जिलेभर की मस्जिदों में हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश की। साथ ही समाज और परिवार की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

उज्जैन में बातचीत के दौरान खूनी विवाद: युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

मस्जिदों में हुई नमाज अदा

सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में पर्व को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़ों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग ईदगाहों और मस्जिदों की ओर जाते नजर आए। निर्धारित समय पर ईमाम द्वारा विशेष नमाज अदा कराई गई। शहर की जामा मस्जिद, दरगाह मस्ताना शाह मस्जिद, छोटी मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई।

BHIND EID CELEBRATION
BHIND EID CELEBRATION

नमाज के बाद लोगों ने परंपरा अनुसार कुर्बानी दी और जरूरतमंद परिवारों में हिस्सा वितरित किया, घरों में सेवइयां और अन्य पकवान बनाए गए। दिनभर लोगों का एक-दूसरे के घर पहुंचकर मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा। वहीं बच्चों में ईद को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

SUPREME COURT ACTION: रेत माफिया पर कब लगेगी लगाम? सुप्रीम कोर्ट ने MP सरकार को लगाई फटकार

शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

बकरीद को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रही। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को देखते हुए कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *