Chambalkichugli.com

Kurnool Bus Accident: कुर्नूल बस हादसे में बड़ा खुलासा, इस वजह से लगी आग

Kurnool Bus Accident

Kurnool Bus Accident: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में हुए दर्दनाक बस हादसे में अब बड़ा खुलासा हुआ है। फोरेंसिक जांच में सामने आया है कि बस में रखे 234 स्मार्टफोन की बैटरियों में ब्लास्ट के कारण आग लगी थी, जिसमें 20 यात्रियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने हादसे के बाद फरार हुए ड्राइवर मिरियाला लक्ष्मैया और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।

बस में रखे थे 234 स्मार्टफोन

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस में 234 स्मार्टफोन रखे थे जिनकी बैटरी में ब्लास्ट होने से आग तेजी से फैली। फोरेंसिक टीम ने बताया कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इन फोनों की कीमत करीब 46 लाख रुपए बताई जा रही है। ये पार्सल हैदराबाद के व्यापारी मंगनाथ द्वारा ई-कॉमर्स कंपनी को भेजा जा रहा था।

नशे में था बाइक सवार

हादसे के वक्त बस NH-44 पर चिन्नातेकुरु गांव के पास एक बाइक से टकराई थी। इस टक्कर के बाद ही बस में आग लगी। सामने आए CCTV फुटेज से पता चला है कि बाइक सवार शिवशंकर नशे में था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आग तुरंत भड़क गई और बस में सवार 17 यात्रियों समेत बाइक सवार की भी मौत हो गई।

हादसे के समय ड्राइवर और क्लीनर ने पैसेंजर डोर से कूदकर जान बचाई, लेकिन मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने दोनों को कुर्नूल से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल के मुताबिक, दोनों ने हादसे के बाद बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर राख हो गई।

DNA प्रोफाइलिंग से होगी मृतकों की पहचान

जले हुए शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराया जा रहा है। जिला कलेक्टर ए. सिरी ने बताया कि 19 शवों के सैंपल लेकर विजयवाड़ा फोरेंसिक साइंस लैब भेजे गए हैं। 16 शवों के परिजनों ने DNA सैंपल दिए हैं। उम्मीद है कि सोमवार तक रिपोर्ट आ जाएगी।

फायर ब्रिगेड ने बताई आग की भयावहता

फायर ब्रिगेड DIG पी. वेंकटरमन ने बताया कि स्मार्टफोन की बैटरियों के साथ बस के एसी सिस्टम में लगी इलेक्ट्रिक बैटरियां भी फट गईं। आग इतनी तीव्र थी कि बस की एल्युमीनियम शीटें तक पिघल गईं।

दमन-दीव में रजिस्टर्ड थी बस

कावेरी ट्रैवल्स की यह बस दमन और दीव में रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने ट्रैवल कंपनी के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं, जिनमें परमिट और बीमा से जुड़ी फाइलें शामिल हैं। बताया गया कि बस के पास ऑल इंडिया परमिट था और यह हैदराबाद से बेंगलुरु रूट पर नियमित रूप से चलती थी।

READ MORE: मध्यप्रदेश में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *