Datia Firing Case: दतिया जिले में उधार के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। हरदौल मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय संजीव ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि किशन कुशवाह, अजय कुशवाह और अंकित कुशवाह नाम के तीन लोगों ने उस पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार, घटना शुक्रवार रात की है। संजीव घर के बाहर बैठा था, तभी तीनों आरोपी उसके घर के सामने से गुजर रहे थे। जब संजीव ने किशन से उधार के पैसे वापस मांगे, तो तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर किशन ने उसकी छाती में लात मारी, अंकित ने चेहरे पर थप्पड़ मारा और अजय ने उसका बायां हाथ मरोड़ दिया, जिससे उसकी उंगली में चोट लग गई।
इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग की और मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खाली कारतूस बरामद किए। कोतवाली टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
READ MORE : कुर्नूल बस हादसे में बड़ा खुलासा, इस वजह से लगी आग