MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। डिप्रेशन और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी के चलते रविवार को 20 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई। श्योपुर में 9 घंटे में करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल और इंदौर में दिनभर रिमझिम फुहारें गिरती रहीं।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। खासकर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल, इंदौर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, खंडवा, रतलाम, धार और झाबुआ सहित 20 जिलों में बूंदाबांदी जारी रहेगी।
श्योपुर जिले के सलवानिया बुखारी गांव में बारिश से खेतों में रखी धान की फसल बह गई। किसान फसलों को बचाने के लिए रातभर मेहनत करते नजर आए।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार
* बालाघाट के मलाजखंड में 1 इंच बारिश दर्ज की गई।
* उज्जैन, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर, सागर, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा और विदिशा में भी रुक-रुककर पानी बरसा।
क्यों बदला मौसम का मिजाज?
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अरब सागर में बना डिप्रेशन और उससे जुड़ा ट्रफ मध्य प्रदेश के ऊपर तक सक्रिय है। इसके असर से अगले 3 दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
अगले 24 घंटे में इसका असर ग्वालियर-चंबल के उत्तरी जिलों में सबसे ज्यादा रहेगा। इसके बाद यह सिस्टम पूर्वी हिस्से की ओर बढ़ेगा।
साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी एक डीप डिप्रेशन एक्टिव है, जो अगले 48 घंटे में एमपी के कई इलाकों को प्रभावित करेगा। इससे प्रदेश में फिर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।
READ MORE: VIP दर्शन में अब लाइव मॉनिटरिंग से पता चलेगा — कौन, कब और किसने कराया दर्शन…