Chambalkichugli.com

Mahakal Temple: महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत…

Mahakal Temple

Mahakal Temple: उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की।

महाकाल (Mahakal Temple) की भस्म आरती में शामिल होकर श्रीकांत ने कहा कि उज्जैन आना हमेशा दिव्य अनुभव देता है। वे आरती के दौरान कुछ समय ध्यान में भी लीन रहे।

1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं कृष्णमाचारी श्रीकांत

कृष्णमाचारी श्रीकांत 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं और 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने बतौर कमेंटेटर और भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में भी अहम भूमिका निभाई।

READ MORE:  इन संभाग में आज भारी बारिश का अलर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *