Chambalkichugli.com

MP INDUSTRIAL HUB: CM मोहन यादव के विजन से मध्यप्रदेश बना इंडस्ट्रियल हब, 48 नए औद्योगिक पार्क बनाने पर फोकस

CM MOHAN YADAV

HIGHLIGHTS: 

  • निवेश का नया केंद्र बन रहा मध्यप्रदेश
  • 48 औद्योगिक पार्कों से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर
  • PM MITRA पार्क समेत बड़े प्रोजेक्ट्स से बढ़ेगा रोजगार
  • उद्योगों के लिए तैयार हो रहा मध्यप्रदेश का नया मॉडल
  • औद्योगिक विकास की राह पर तेज दौड़ता मध्यप्रदेश

 

MP INDUSTRIAL HUB: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। प्रदेश में बड़े निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए 19,300 एकड़ भूमि पर 48 औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

सरकार का मन्ना है कि आने वाले समय में यह पार्क निवेशकों के लिए बड़े केंद्र बनेंगे।इसका सबसे बड़ा उद्देश्य मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में शामिल करना है।

विदिशा में जनता परेशान, सरकारी दफ्तरों में चल रहे एसी और पंखे बिना कामकाज

धार में बन रहा PM MITRA पार्क

इस कड़ी में मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क बनाया जा रहा है जिसे सबसे अहम मन जा रहा है। यह पार्क वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। इससे टेक्सटाइल क्षेत्र में नए निवेश आने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

आंधी-बारिश के असर से विदिशा का मौसम सुहाना, तापमान में आई गिरावट

उज्जैन में डिवाइस और मुरैना में लेदर फुटवियर पार्क

उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क और मुरैना में मेगा लेदर फुटवियर क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। मेडिकल डिवाइस पार्क से स्वास्थ्य उपकरण निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, जबकि फुटवियर क्लस्टर जूता उद्योग के विकास में मदद करेगा। इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार दोनों बढ़ सकते हैं।

सतना–मैहर में 12 लाख क्विंटल गेहूं खुले में, बारिश से खतरे की आशंका बढ़ी

ऊर्जा क्षेत्र पर भी फोकस

नर्मदापुरम में नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश निवेश और उद्योग के क्षेत्र में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *