Chambalkichugli.com

Bhopal ISIS Terrorist: ISIS का सोशल मीडिया हैंडलर निकला सीए स्टूडेंट

Bhopal ISIS Terrorist: भोपाल। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वीडियो सर्वे का आदेश देने वाले जज को धमकाने वाला आतंकी भोपाल का रहने वाला निकला है। आरोपी सैयद अदनान जो पेशे से सीए का छात्र है। वह ISIS का सोशल मीडिया हैंडलर बताया जा रहा है।

अदनान ने इंस्टाग्राम पर जज की फोटो शेयर कर उस पर ‘काफिर’ लिखा और लोगों को उन्हें मारने के लिए उकसाया था। इस धमकी भरी पोस्ट के बाद लखनऊ के गोमती नगर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें UAPA की धाराएं भी जोड़ी गईं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अदनान को 4 जून 2024 को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। यूपी पुलिस ने उसे 10 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, 26 सितंबर 2024 को उसे जमानत मिल गई थी।

जेल से बाहर आने के बाद अदनान ने दोबारा चरमपंथी गतिविधियां शुरू कर दीं। वह सोशल मीडिया पर जिहादी सामग्री शेयर करने लगा और समान विचारधारा वाले युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करने लगा।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि 12वीं के बाद से ही वह जिहादी पेज और चैनल फॉलो करने लगा था। इसी दौरान वह ISIS की विचारधारा से प्रभावित हुआ और धीरे-धीरे संगठन के संपर्क में आ गया।

READ MORE: महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *