Chambalkichugli.com

Delhi Acid Attack Case: दिल्ली एसिड अटैक केस निकला फर्जी, पिता ने तीन युवकों को फंसाने के लिए रची साजिश…

Delhi Acid Attack Case

Delhi Acid Attack Case: नई दिल्ली | दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर हुए कथित एसिड अटैक का मामला पूरी तरह झूठा निकला है। जांच में खुलासा हुआ कि छात्रा के पिता ने ही तीन युवकों को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने पिता अकील खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, जिस पदार्थ से छात्रा पर हमला किया गया था, वह एसिड नहीं बल्कि टॉयलेट क्लीनर था।

घटना 26 अक्टूबर की सुबह की बताई गई थी, जब DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा ने दावा किया कि अशोक विहार इलाके में कॉलेज जाते समय तीन युवक ( जितेंद्र, ईशान और अरमान ) ने उस पर एसिड फेंका और फरार हो गए। छात्रा ने यह भी कहा था कि जितेंद्र काफी समय से उसका पीछा कर रहा था।

आखिर क्यूं रची गई साज़िश

जांच में पुलिस को छात्रा के बयान में कई विरोधाभास मिले। पूछताछ में सामने आया कि अकील खा( छात्रा का पिता) पर जितेंद्र की पत्नी ने रेप का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप था कि अकील ने अपनी फैक्ट्री में काम करने वाली महिला का यौन शोषण किया और उसके निजी फोटो खींचे थे।

इसी रंजिश के चलते अकील ने जितेंद्र और उसके दोस्तों को फंसाने की साजिश रची। पुलिस अब इस मामले में अकील खान और उसकी बेटी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

READ MORE: ISIS का सोशल मीडिया हैंडलर निकला सीए स्टूडेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *