Chambalkichugli.com

GUNA BJP MLA: BJP विधायक का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- दिखावे से नहीं काम से चलेगी सरकार

MP POLITICS

HIGHLIGHTS:

  • भाजपा विधायक का अपनी ही सरकार पर हमला
  • ऊर्जा मंत्री को बताया नाकारा
  • प्रभारी मंत्री पर भी लगाए आरोप
  • बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों का घेराव
  • CM से मंत्री हटाने की मांग की बात

 

GUNA BJP MLA: मध्यप्रदेश। गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने बिजली कटौती और खराब व्यवस्थाओं को लेकर अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर तीखा हमला बोला है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के साथ बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे विधायक ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

पीएम मोदी से मुलाकात समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे म्यांमार राष्ट्रपति, व्यापार सहयोग पर रहेगा जोर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह पर साधा निशाना

विधायक शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को दिखावा नहीं, काम चाहिए।

पन्नालाल शाक्य – यहां मंत्री कभी बिजली के खंभे पर चढ़ते हैं तो कभी नालियों में उतरते दिखाई देते हैं। लेकिन इससे समस्याओं का समाधान नहीं होता।

पन्नालाल शाक्य – कोई इनको बताओ की सरकार दिखावा नहीं बल्कि काम चाहती है

पन्नालाल शाक्य – मुख्यमंत्री से मिलकर ऐसे “नाकारा” मंत्री को हटाने का अनुरोध करेंगे जो सरकार की छवि खराब कर रहे हैं।

200MP कैमरा और अगली पीढ़ी का प्रोसेसर, OnePlus 16 को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

प्रभारी मंत्री पर भी जताई नाराजगी

पन्नालाल शाक्य ने जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्री खुद को “महाराजा” ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी बड़ा समझते हैं। विधायक ने दावा किया कि एक कार्यक्रम के दौरान हवाई पट्टी पर उन्हें धक्का देकर किनारे किया गया था, जिससे वे आहत हुए। शाक्य ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा।

पन्नालाल शाक्य – हवाई पट्टी कार्यक्रम के दौरान पर प्रभारी मंत्री ने मुझे “चलो हटो” कहकर किनारे कर दिया था।

पन्नालाल शाक्य – मैं किसी कि मेहरबानी से नहीं जीता हूँ, बल्कि लोगों ने मुझे वोट देकर चुना है।

सरकारी नौकरी अलर्ट: DRDO-RAC ने निकाली साइंटिस्ट भर्ती, 19 जून तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

अधिकारियों को दी चेतावनी

विधायक ने कहा कि बिजली व्यवस्था की खामियों के कारण सरकार की बदनामी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। शाक्य ने साफ कहा कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *