Chambalkichugli.com

Datia Firing Incident : दतिया फायरिंग कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार…

Yogi Gurjar Gang

Datia Firing Incident: दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनगर फाटक इलाके में हुई फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुधवार को आजाक पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 21 सितंबर की देर रात हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

यह था पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, चुनगर फाटक निवासी असल उर्फ भीकम आदिवासी का 20 सितंबर को टिंकू रावत और शिब्बू रावत से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 21 सितंबर की रात टिंकू रावत, शिब्बू रावत, विजय कुशवाह और राघव यादव उर्फ कल्ला अपने साथियों के साथ भीकम आदिवासी के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर के बाहर पहले गाली-गलौज की, फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई थी।

कट्टा और अधिया जब्त

घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। विवेचना डीएसपी आजाक उमेश गर्ग को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने टिंकू रावत, शिब्बू रावत और राघव यादव उर्फ कल्ला को गिरफ्तार कर लिया। टिंकू और शिब्बू रावत से एक कट्टा और एक अधिया बरामद की गई है। बुधवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

READ MORE: दतिया जनसुनवाई में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *