HIGHLIGHTS:
- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव
- 2 से 3 दिन तक बारिश और तेज हवाओं के आसार
- उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
- फिलहाल लू चलने की संभावना कम
- किसानों के लिए प्री-मानसून गतिविधियां फायदेमंद

GWALIOR WEATHER TODAY: ग्वालियर। भीषण गर्मी के बिच ग्वालियर-चंबल संभाग में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि हवा नहीं चलने के कारण उमस बनी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून गतिविधियों का असर ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर समेत पूरे चंबल अंचल पर दिखाई दे रहा है।
आज विश्व साइकिल दिवस: प्रदूषण मुक्त भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम
अगले 2 दिन तक बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक तेज हवाएं, बादल और कहीं-कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
बीते दिन भी बादलों की आवाजाही इसी तरह बानी रही, इसके बावजूद भी नमी बढ़ने से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ग्वालियर में अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
देखें आपके शहर का तापमान
ग्वालियर : 37°C / 27°C
मुरैना : 38°C / 28°C
भिंड : 39°C / 29°C
दतिया : 38°C / 27°C
शिवपुरी : 35°C / 25°C
श्योपुर : 39°C / 28°C