Datia News : दतिया। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी के निर्देशन में विभागीय टीम ने हमीरपुर कंजर डेरा क्षेत्र में दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में कच्ची शराब और गुड़ लहान बरामद हुआ।
इस कार्रवाई में 1180 बल्क लीटर कच्ची शराब और करीब 9 हजार किलोग्राम गुड़ लहान जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 1 हजार रुपये आंकी गई है।
टीम ने छापे के दौरान चार महिलाओं ( पूजा पत्नी संजीव कंजर, ऊषा पत्नी नीलेश कंजर, नेहा पत्नी प्रदीप कंजर और रोशनी पत्नी नितेश कंजर ) से कुल 150 लीटर से अधिक कच्ची शराब जब्त की। वहीं, जमीन में गड़े 45 ड्रमों में 9 हजार किलोग्राम गुड़ लहान और 5 अन्य ड्रमों में लगभग एक हजार लीटर शराब बरामद हुई।
आबकारी विभाग ने मौके पर ही शराब, गुड़ लहान, मशीनें और ड्रम नष्ट कर दिए। विभाग ने पांच अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।
READ MORE: मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस, भोपाल में जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति से होगा जश्न