HIGHLIGHTS:
- डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद
- दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई
- लाठी-डंडे और चाकू-छुरी चलने का आरोप
- कई वाहन क्षतिग्रस्त, कांच फोड़े गए
- पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज की
Bhind Wedding Chaos: मध्यप्रदेश। भिंड जिले के लहार क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बारात के स्वागत के दौरान दोनों पक्षों के कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद शादी का माहौल खराब हो गया और बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई।
FIFA World Cup के सबसे घातक स्ट्राइकर, जिनके गोल आज भी रिकॉर्ड हैं
दोनों पक्षों ने बरसाए लाठी डंडे
गांव निवासी मुस्तफा खान की पुत्री के विवाह समारोह में मंगलवार रात बारात पहुंची थी। डीजे पर डांस करते समय शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
आरोप है कि झगड़े के दौरान लाठी-डंडों, लोहे के सरियों और चाकू-छुरी जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इससे कई लोग घायल हो गए और समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
GWALIOR WEATHER TODAY: ग्वालियर-चंबल में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 3 दिन मौसम रहेगा मेहरबान
वाहनों में भी की गई तोड़फोड़
मारपीट के दौरान बारात में शामिल हुए वाहनों को भी निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने की कुछ लोगों ने लोहे के सरियों से शादी में आए वाहनों को नुकसान पहुंचाया और कार के कांच भी तोड़ दिए। जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ।
ईरान को कड़ा संदेश देने निकला अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, कई देशों में सुरक्षा सहयोग पर जोर
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
घटना के बाद दोनों पक्ष लहार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है, पुलिस ने घटनास्थल से चाकू भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुरे मामले की जांच की जा रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।