Chambalkichugli.com

Jabalpur News: 15 साल की नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म…

Jabalpur News

Jabalpur News: जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 साल की नाबालिग लड़की ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। लड़की की शादी सिर्फ 13 साल की उम्र में करा दी गई थी। अस्पताल कर्मियों को जब पता चला कि मां नाबालिग है तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार यह मामला कटंगी थाना क्षेत्र का है। नाबालिग के माता पिता ने जुलाई 2023 में उसका विवाह कटंगी के ही एक युवक से करा दिया था।

सूचना मिलते ही कटंगी पुलिस ने नाबालिग लड़की के माता पिता, पति, दादी, सास और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भारत में बाल विवाह दंडनीय अपराध है। कानून के अनुसार विवाह की न्यूनतम आयु पुरुषों के लिए 21 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 वर्ष निर्धारित है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में बाल विवाह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो नाबालिग बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा हैं।

READ MORE: शिवपुरी अस्पताल से चोरी हुआ नवजात सागर में मिला, बस से पकड़ी गई महिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *