GWALIOR DOWRY CASE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में दहेज प्रथा का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। इंदरगंज इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने अपने मंगेतर और उसके परिवार पर दहेज मांगने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, सितंबर 2025 में उसकी सगाई कंपू निवासी युवक से हुई थी। परिवार ने अपनी क्षमता से बढ़कर सगाई समारोह में करीब 2 लाख रुपए का खर्च किया और शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। लेकिन शादी से पहले अचानक मंगेतर ने फोन कर नई मांग रख दी।
युवती का आरोप
मंगेतर ने कहा कि शादी करनी है तो 5 लाख रुपए नकद, एक कार और सोने-चांदी के जेवर देने होंगे।
उसने साफ कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो बारात लेकर नहीं आएगा और शादी तोड़ देगा।
मैं बात करने उसके घर गई तो वहां मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।
युवती के साथ की मारपीट
युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसने मांग का विरोध किया और बात संभालने युवक के घर गई, तो बातचीत करने के बजाय मंगेतर और उसके माता-पिता, भाई-बहन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब युवती ने विरोध किया, तो सबने मिलकर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान युवती के सिर, गले और हाथों में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया और धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गई, तो तुझे जान से मार डालेंगे।
MP ALCOHOL DISPUTE: शराब के लिए विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
परिजनों संग पहुंची थाने
घटना के बाद युवती अपने घर पहुंची और अपनी मां व भाई को साडी बात बताई। परिवार वाले उसे तुरंत थाने ले गए और मंगेतर व उसके घरवालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।जिसके बाद पुलिस ने युवती की काउंसिलिंग की और मेडिकल कराया है, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।