Chambalkichugli.com

Makhanlal University: माखनलाल यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरा छात्र…

Makhanlal University

Makhanlal University: भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन के पहले सेमेस्टर के छात्र दिव्यांश चौकसे तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि क्लास के दौरान ब्रेक में वह बालकनी की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा।

घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्टाफ और छात्रों ने तुरंत उसे गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए Doctors ने उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, दिव्यांश को सिर, सीने और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक है।

‘NCERT ज्ञान’ के नाम से इंस्टा अकाउंट

दिव्यांश सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। ‘NCERT ज्ञान’ नाम से उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह शिक्षा और एक्साम्स से जुड़े कंटेंट शेयर करता है।

रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में पैर फिसलने के चलते हादसा होना सामने आया है। साथी छात्रों ने भी बताया कि यह एक दुर्घटना है, आत्महत्या की बात सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

READ MORE: CRPF जवान के सूने घर में चोरों ने बोला धावा, 60 तोला सोना, 1.8 किलो चांदी और 30 हजार रुपये कैश चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *