Kailash Vijayvargiya Health: इंदौर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत गुरुवार देर रात अचानक खराब हो गई। बेचैनी महसूस होने पर उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती परीक्षण और उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया। शाम को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वे घर पर आराम कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार मंत्री को पिछले चार से पांच दिनों से व्यस्त दिनचर्या के चलते थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई थी। इन लक्षणों के कारण उन्हें सुबह परिवार और करीबी सहयोगियों के साथ अस्पताल लाना पड़ा।
बॉम्बे अस्पताल के उप निदेशक राहुल पाराशर ने बताया कि प्राथमिक जांच और परीक्षण पूरे कर लिए गए हैं । बता दें मंत्री की तबीयत अब सामान्य है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जानकारी दी कि कैलाश विजयवर्गीय अब पूरी तरह ठीक हैं। भार्गव ने कहा कि थकान और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब वे स्वस्थ हैं । घर पर आराम कर रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि मंत्री बिल्कुल ठीक हैं । उन्हें देखने अस्पताल आने की जरूरत नहीं है।
READ MORE: माता-पिता ने दिया आयुर्वेदिक सिरप, पीते ही बिगड़ी हालत… जांच में बड़ा खुलासा?