Chambalkichugli.com

IND vs SA Women Final: महिला क्रिकेट में तय होगा नया चैंपियन, फाइनल कब और कहां खेला जाएगा , जानें

(IND vs SA Women Final)

IND vs SA Women Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रन का विशाल लक्ष्य सिर्फ पांच विकेट खोकर हासिल कर महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज किया गया।

जेमिमा रोड्रिग्स के करिश्माई शतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर की आक्रामक फिफ्टी से टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में धमाकेदार जीत दर्ज की। इस नतीजे के बाद भारतीय टीम पहली बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंच चुकी है। साउथ अफ्रीका भी खिताबी मुकाबले में कदम रख चुकी है। ऐसे में महिला क्रिकेट को नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है।

कब और कहां होगा फाइनल मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। घरेलू माहौल और हालिया प्रदर्शन टीम इंडिया की ऊर्जा बढ़ा रहा है।

महिला विश्व कप फाइनल दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा, जहां हरमनप्रीत कौर और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लौरा वानडर्वाट आमने-सामने होंगी।

टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन (IND vs SA Women Final)

साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में 7 में से 5 मुकाबले जीते। भारत ने 3 जीत, 3 हार और एक मैच से अंक साझा किए। हालांकि, सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का आठ साल पुराना वर्ल्ड कप वर्चस्व तोड़कर खतरनाक इरादे साफ कर दिए हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि आठ साल पहले भी भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में मात दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *